हमारा उद्देश्य
गरीबी या साधनों की कमी के कारण कोई भी बच्चा शिक्षा के मौलिक अधिकार से वंचित न रहे।
100% नि:शुल्क ग्रामीण मॉडल
गरीब व मजदूर परिवारों के बच्चों को समर्पित एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सहायता। अनुभवी व प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा NCERT पाठ्यक्रम से अध्यापन।
बाल स्वास्थ्य व पोषण सहयोग
विद्यालय में बच्चों के लिए स्वच्छ RO पेयजल, पौष्टिक अल्पाहार तथा समय-समय पर निःशुल्क स्वास्थ्य व नेत्र जांच शिविरों का संचालन।
पारदर्शिता व ईमानदारी
सोसायटी पंजीकरण अधिनियम 21, 1860 (पटना: S000137) एवं आयकर अधिनियम की धारा 12A व 80G के अंतर्गत पूर्णतः मान्यता प्राप्त व ऑडिटेड गैर-लाभकारी सेवा।
संस्थान का मुख्य ध्येय संकल्प
पानमती कैलाश सेवा संस्थान की स्थापना ग्रामीण बिहार के बक्सर जिले के सिमरी व बनकट दियारांचल में शिक्षा एवं मानवीय सेवा के स्तर को उच्चतम स्तर तक पहुँचाने के लिए की गई है। संस्थान का संचालन सक्रिय सदस्य व समाजसेवी सिद्धार्थ शंकर राय एवं कार्यकारी सदस्य व शिक्षाविद सुबोध कुमार राय के कुशल एवं निःस्वार्थ मार्गदर्शन में हो रहा है।
हमारा प्राथमिक मिशन The Catalyst School के माध्यम से वंचित वर्ग के बच्चों को आधुनिक, संस्कारयुक्त और राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा उपलब्ध कराना है। निजी स्कूलों द्वारा लिए जाने वाले भारी-भरकम एडमिशन शुल्क व महंगे किताबों के बोझ को समाप्त कर, हमने NCERT किताबों व न्यूनतम रखरखाव शुल्क का पारदर्शी मॉडल स्थापित किया है। अत्यंत निर्धन छात्रों को पूर्णतः निःशुल्क शिक्षा सहायता दी जाती है।
🎯 हमारे 5 मुख्य मिशन बिंदु:
- पारदर्शी शिक्षा व निःशुल्क सहायता: शिक्षा में वित्तीय बाधाओं को पूर्णतः समाप्त कर गरीब बच्चों को संबल देना।
- प्रमाणिक NCERT पाठ्यक्रम: सस्ती, सुलभ और श्रेष्ठ पाठ्यक्रम सामग्री से शिक्षा।
- अनाथ व निर्धन बच्चों को गोद लेना: उनके रहने, भोजन, कॉपी-किताब व सम्पूर्ण भविष्य की व्यवस्था।
- पर्यावरण संरक्षण व 'एक पेड़ मां के नाम': मिशन LiFE के अंतर्गत व्यापक पौधरोपण व सौर ऊर्जा का उपयोग।
- पोषण व स्वास्थ्य सुरक्षा: स्वच्छ RO पेयजल, पौष्टिक अल्पाहार व निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर।
संस्थान का प्रत्येक कार्यकर्ता यह मानता है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा और करुणा पहुँचाना ही वास्तविक ईश्वर सेवा है। आपके सहयोग और आशीर्वाद से हम इस मिशन को प्रतिदिन नए आयाम दे रहे हैं।