पानमती कैलाश सेवा संस्थान
Panmati Kailash Seva Sansthan (Humanitarian & Social Service Mission)
मानवता, करुणा एवं आत्मनिर्भरता के संकल्प के साथ स्थापित एक पंजीकृत गैर-सरकारी संगठन। हमारा ध्येय समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति और हर जरूरतमंद बच्चे तक निःशुल्क शिक्षा और जीवन-दायिनी सहायता पहुंचाना है।
हमारा लक्ष्य
गरीबी, अज्ञानता अथवा पारिवारिक कठिनाइयों के कारण कोई भी बच्चा शिक्षा के मौलिक अधिकार से वंचित न रहे। आधुनिक पाठ्यक्रम, नि:शुल्क पुस्तकें, स्कूल बैग, कंप्यूटर साक्षरता तथा गर्म पौष्टिक भोजन की व्यवस्था कर बच्चों के भविष्य की मजबूत नींव रखना।
हमारी दृष्टि
एक ऐसा संवेदनशील और सशक्त समाज जहाँ प्रत्येक बालिका और बालक को समान अवसर प्राप्त हों, आधुनिक NCERT शिक्षा मिले और गाँव-गाँव में स्वास्थ्य, स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण का प्रसार हो।
संस्थान के प्रेरक स्तम्भ
ग्रामीण बिहार में शिक्षा, स्वास्थ्य व पर्यावरण के उत्थान हेतु समर्पित मार्गदर्शक:
सिद्धार्थ शंकर राय
Sidharth Shankar Ray (Active Member)
"हमारा ध्येय समाज के अंतिम पायदान पर खड़े प्रत्येक जरूरतमंद परिवार तक शिक्षा, बाल स्वास्थ्य और पर्यावरण चेतना पहुंचाना है। निस्वार्थ सेवा, स्वच्छता और समाज कल्याण ही हमारा मूल संकल्प है।"
सुबोध राय
Subodh Ray (Executive Member)
"हमारा दृढ़ विश्वास है कि शिक्षा वह अनमोल प्रकाश है जो किसी भी परिवार के भाग्य को बदल सकता है। The Catalyst School के माध्यम से हम प्रत्येक ग्रामीण बच्चे को उत्कृष्ट NCERT शिक्षा व आधुनिक संस्कार उपलब्ध करा रहे हैं।"
संस्थान की प्रमुख उपलब्धियाँ एवं सेवा कार्य
पिछले 8+ वर्षों से निरंतर निरंतर मानवीय सेवा और सामुदायिक उत्थान का प्रमाण।
निःशुल्क छात्र नामांकित
वंचित पृष्ठभूमि के बच्चों को पुस्तकें, कॉपियां और बैग का वितरण।
NCERT आधारित शिक्षा
प्रमाणिक पाठ्यक्रम व अनुभवी शिक्षकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण अध्यापन।
स्थायी सरकारी मान्यता
आयकर विभाग एवं नीति आयोग द्वारा पूर्णतः प्रमाणित गैर-लाभकारी संस्था।
गुणवत्ता प्रमाणित संस्था
पारदर्शी प्रबंधन, उच्च कोटि की शिक्षा और ऑडिट की गई वित्तीय प्रक्रिया।